नहीं बदलता लाल रंग
नहीं बदलता लाल रंग
इंसान बदलते देखे थे
अब रंग भी बदल रहे है
हर कोई मजहब के नाम
रंगो को आपस में बाँट रहा है।
यह तेरा यह मेरा
खुद को समझा रहा है
यहीं सबसे श्रेष्ठ कहकर
आपस में लड़वा रहा है।
रंग खून का सभी का
नहीं बदलता लाल रंग है
इस से समझ ले एक बात
नाम हो भले अलग हम एक है।
दिल में ठान लो ये बात
हमे आगे चालते जाना है
सभी रंग मिले जीवन में
तभी जीवन सुनहरा होता है।