विवाह
विवाह
करते हैं एक दूजे पर भरोसा
यह होता है जीवन का बहुमूल्य सपना
होता है पति सौभाग्य अलंकार
इसे निभाना हमें बनाकर अपना।
जन्म जन्म का साथ है
पति पत्नी प्रेम एवं स्नेह का
समझ कर एक दूजे को
संसार पथ पर साथ देने का।
जीवन में विवाह का व्यवहार हो
नीति मूल्य के सभ्य समाज में
यह बहुत जरूरी है बंधन
त्याग समर्पण जगह बनाओ दिल में।
सात फेरों की लाज अपने ही हाथों
सुख में हो या दुख में हो संसार पथपर
चलते रहो एक दूजे को देते रहो साथ
प्रेम भरो इस जीवन में कदम कदम पर।