विजयदशमी
विजयदशमी
1 min
172
सत्य की असत्य पर
पुण्य की पाप पर
विजय का त्योहार है आया
विजयदशमी का पर्व है आया।
चिता जली फिर रावण की
अग्नि प्रहार से राम बाण की
ढह गयी फिर सोने की लंका
सत्यमेव जयते इसमें क्या शंका?
राक्षसों की सेना हुई परास्त
पापियों के राज का हुआ सूर्यास्त
राम राज्य का हुआ अभिषेक
शासक था जो सबसे नेक।