पगली
पगली
1 min
140
सौ रस्ते पर
चलकर पगली
अपना मन भटकायेगी
इन राहों पर अनगढ़ बुत हैं
किस किसको अपनायेगी
एक पिया और एक डगर ले
वरना ठोकर खायेगी
अंत समय सब लुट जायेगा
अपना किसे बतायेगी
झल्लायेगी,चिल्लायेगी,पछतायेगी।