आया सावन
आया सावन
आया सावन ,आया सावन
खुशियों की बौछार
साजन का प्यार
लाया सावन
आया सावन,आया सावन
रिमझिम बरसात
हरियाली ही हरियाली
लाया सावन
आया सावन,आया सावन
भाई,बहन का प्यार
अपनों का दुलार
लाया सावन
आया सावन,आया सावन
फुलों की बहार
रंगो की बौछार
लाया सावन
आया सावन,आया सावन
पशु पक्षी को चहकाने
पेड़ पौधों को महकाने
बरसा सावन
आया सावन, आया सावन
रंगरलियाँ मनाने
रिश्तो को निभाने
मनभावन सावन
आया सावन,आया सावन