Become a PUBLISHED AUTHOR at just 1999/- INR!! Limited Period Offer
Become a PUBLISHED AUTHOR at just 1999/- INR!! Limited Period Offer

होती है

होती है

1 min
7K


कोई बात पुरानी होती है,
तब एक कहानी होती है।

जब याद दिलासा बन जाये
उस हस्ती में रवानी होती है।

भा जाये नजर को इक सूरत
वो मस्ती में जवानी होती है।

मिलने के इशारे चलने लगे,
नजरों से बयानी होती है।

कल के सपने बुनने के लिये,
हर शब को बचानी होती है।

वस्ल की हसरत बढ़ जाये,
जब शाम सुहानी होती है।

मासूम रहे वो बेचैन बहुत,
जब रूह दिवानी होती है।


Rate this content
Log in