चले चलो
चले चलो
चले चलो,चले चलो,
लगे रहो,डटे रहो।
कोशिशें करते रहो,
चले चलो, चले चलो।
गर कोशिशों में दम होगा,
गर हौसला बुलंद होगा।
मंजिल मिलेगी एक दिन,
चले चलो, चले चलो।
दुनिया भले खिलाफ हो,
रास्ता न साफ हो।
विजय की भावना लिये,
लगे रहो, डटे रहो।
जब तक सफल नहीं बनो,
नींंद चैन, त्याग दो।
कमी कोई रही अगर,
स्वीकार कर सुधार लो।
चले चलो, चले चलो,
लगे रहो, डटे रहो।।