Become a PUBLISHED AUTHOR at just 1999/- INR!! Limited Period Offer
Become a PUBLISHED AUTHOR at just 1999/- INR!! Limited Period Offer

Pawanesh Thakurathi

Abstract

4.0  

Pawanesh Thakurathi

Abstract

पहाड़ पर कविता लिखना

पहाड़ पर कविता लिखना

1 min
2.1K


पहाड़ पर कविता लिखना

बच्चों का खेल नहीं है। 

पहाड़ पर कविता लिखने के लिए

धूप में तपना पड़ता है

बर्फ में पिघलना पड़ता है। 


पहाड़ पर कविता लिखने के लिए

जंगलों को छानना पड़ता है

खेतों को तराशना पड़ता है। 


पहाड़ पर कविता लिखना

इसलिए भी आसान नहीं है

क्योंकि पहाड़ पर

कविता लिखने के लिए

पहाड़ पर चढ़ना पड़ता है। 


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract