Unlock solutions to your love life challenges, from choosing the right partner to navigating deception and loneliness, with the book "Lust Love & Liberation ". Click here to get your copy!
Unlock solutions to your love life challenges, from choosing the right partner to navigating deception and loneliness, with the book "Lust Love & Liberation ". Click here to get your copy!

क्या हूँ

क्या हूँ

1 min
14.2K


कोहरा हूँ,

तूफान हूँ

या हलकी वो फ़िज़ा हूँ

मन को सहला जाए, वो हवा का झोंका हूँ |


आवाज़ हूँ

धुन हूँ

या सरगम की तान हूँ

मैं, दिल में उतर जाए, वो हंसी की झनकार हूँ |


भोला हूँ

बदमाश हूँ

या पागलों का सरदार हूँ

दिल की सुनने वाला, मैं अलग एक पहचान हूँ |


थिरक हूँ

उड़ान हूँ

या अशांत वो लहर हूँ

जिंदगी रुक न जाए, इसलिए समय की रफ़्तार हूँ |


Rate this content
Log in