माँ सिर्फ़ शब्द नहीं
माँ सिर्फ़ शब्द नहीं
1 min
14K
माँ सिर्फ़ शब्द नहीं
पूरी दुनिया पूरा संसार है माँ
अंतरिक्ष के इस पार से
उस पार तक का अंतहीन विस्तार है माँ।
माँ सिर्फ़ शब्द नहीं।
शिशु की हर तकलीफ़ों को रोके
ऐसी इक दीवार है माँ
शब्दकोश में नहीं मिलेगा
वो कोमल एहसास है माँ।
माँ सिर्फ़ शब्द नहीं।
सृजनकर्ता सबकी है माँ
प्रकृति का अनोखा उपहार है माँ
ममता दया की प्रतिमूर्ति
ब्रह्म भी और नाद भी है माँ।
माँ सिर्फ़ शब्द नहीं।
स्वर लहरी की झंकार है माँ
लहरों में भी प्रवाह है माँ
बंसी की धुन है तो
रणचण्डी का अवतार भी है माँ।
माँ सिर्फ़ शब्द नहीं।
माँ सिर्फ़ शब्द नहीं
पूरी दुनिया पूरा संसार है माँ।