दाम्पत्य
दाम्पत्य
1 min
6.6K
जीवन की
इंद्रधनुषी तरुणाई यहीं
अनंत आकाश
उर्वर धरती की
अंगड़ाई यहीं
सागर की गहराई
पर्वत की चढ़ाई यहीं
गीता और
रामायण की पढ़ाई यहीं
सुख की पुरवाई
पाँवों की फटी बिवाई यहीं!