Unlock solutions to your love life challenges, from choosing the right partner to navigating deception and loneliness, with the book "Lust Love & Liberation ". Click here to get your copy!
Unlock solutions to your love life challenges, from choosing the right partner to navigating deception and loneliness, with the book "Lust Love & Liberation ". Click here to get your copy!

SIJI GOPAL

Drama

5.0  

SIJI GOPAL

Drama

थोड़ा दर्द पाल रहीं हूँ

थोड़ा दर्द पाल रहीं हूँ

1 min
401


थोड़ा, हाँ थोड़ा दर्द पाल रही हूँ !


कुछ नयी सीख,

कुछ नयी‌ रीत,

कुछ घावों को कुरेद रहीं हूँ..

थोड़ा, हाँ थोड़ा दर्द पाल रहीं हूँ !


कुछ नये रोग,

कुछ नये लोग,

थोड़े आंसू, दिल में संभाल रहीं हूँ..

थोड़ा, हाँ थोड़ा दर्द पाल रहीं हूँ !


कुछ नया नज़रिया,

कुछ नयी पहेलियां,

थोड़ा गम फिर से उबाल रहीं हूँ..

थोड़ा, हाँ थोड़ा दर्द पाल रहीं हूँ !


कुछ नयी कहानी,

कुछ नयी नादानी,

थोड़ा रक्त, खुद ही निकाल रहीं हूँ..

थोड़ा, हाँ थोड़ा दर्द पाल रहीं हूँ !


कुछ नयी सौगात,

कुछ नये से पाठ,

थोड़ा ज़ख्मों पर नमक डाल रहीं हूँ..

थोड़ा, हाँ थोड़ा दर्द पाल रहीं हूँ !


Rate this content
Log in