हिन्दुस्तान
हिन्दुस्तान
आँखों में तिरंगा बसा
दिल में हिन्दुस्तान है
सीमा प्रहरी रक्षा करते
लिए हाथ में जान हैं
विश्वगुरु यह देश हमारा
करते सभी सम्मान हैं
मुनियों की पावन धरती
अद्भुत समेटे ज्ञान है
आर्युर्वेद का जनक यह
खगोल और विज्ञान है
मन्दिर-मस्जिद की गलियां
गीता और कुरान है
हिमालय मस्तक है जिसका
गंगा जिसकी अभिमान है
हम इस देश के वासी हैं
हमको इसपर गुमान है
हिन्दु-मुल्लिम,सिख-ईसाई
यहाँ सर्व धर्म समान है
ऊँच-नीच का भाव नहीं
यह मानवता की खान है
पक्षी कलरव करते नित
वृक्ष-लताओं की शान हैं
आँवला, पीपल, नीम, तुलसी
अक्षय स्वास्थ्य वरदान है
सारे जग से भी ज्यादा,
अपना हिन्द महान है
आँखों में तिरंगा बसा
दिल में हिन्दुस्तान है