वीर जवानों की दश भक्ति
वीर जवानों की दश भक्ति
खेतों का खलियानों का
ये देश है वीर जवानो का
मिट्टी की सोंधी खुशबू में
देश है सच्चे किसानो का
हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई
सब मिलकर रहते भाई भाई
सभी धर्मो की पूजा करते
गुरूद्वारे में माथा टेकते
मस्जिद मे नमाज है पढ़ते
मंदिरो में सब पूजा करते
चर्च में जाते प्रार्थना करते
सभी धर्मो का आदर करते
रक्षाबन्धन दशहरा दीवाली
मिलकर खेलें रंगो की होली
ईद मुबारक़ मिलकर करते
क्रिसमस में भी ख़ुशी मनाते
शरहद पर वीर जवानों को
जय जवान जय किसान के
नारों से उत्साहित करते
सदा नमन हम उनका करते
कोई जवान शहीद जब होते
शरहद की जो रक्षा करते
जान हथेली पर जो रखते
हमेशा मुस्तैद रहते
सर्दी गर्मी या बरसात हो
मौसम चाहे जो भी हो
अपने घरों में रहकर भी हम
सुख चैन की नींद सोते हैं
सीमा पर हर मौसम में
शरहद पर वीर जवान हमेशा
दुश्मन पर है नजर रखते हैं
देश की रक्षा हमेशा करते
देशभक्ति के इस ज़ब्जे को
सदा ही नमन हम करते हैं
शरहद के वीर जवानो को
शत शत नमन हम करते हैं