बेबाक बिंदास लड़कियाँ
बेबाक बिंदास लड़कियाँ
हाँ पसंद है मुझे ये मनमर्ज़ियाँ
बेपरवाह मस्ती लुटाती बेबाक बिंदास लड़कियाँ
हर पल में प्यार बाँटती लड़कियाँ
ज़ोर-ज़ोर से खिलखिला के हँसती लड़कियाँ
अपनी शर्तों पे जीतीं मनमर्ज़ियाँ करती लड़कियाँ
अपने दोस्तों से बार-बार फ़ोटो खिंचवाती लड़कियाँ
हाँ पसंद हैं मुझे ये मनमर्ज़ियाँ
बेपरवाह मस्ती लुटाती बेबाक बिंदास लड़कियाँ
अजनबियों के साथ ठुमके लगाती लड़कियाँ
लड़कों के साथ सुट्टे के धुएँ उड़ाती लड़कियाँ
अद्धा-पउव्वा पटियाला पैग लगाती लड़कियाँ
क्लब में डान्स करते हुए फ़्लर्ट करती लड़कियाँ
हैन्डसम लड़कों को देख सीटियाँ बजाती लड़कियाँ
हाँ पसंद हैं मुझे ये मनमर्ज़ियाँ
बेपरवाह मस्ती लुटाती बेबाक बिंदास लड़कियाँ
अपने प्रेमी का हाथ पकड़ कर चलती लड़कियाँ
सड़क पे अपनी प्रेमी को बेपरवाह किस्सा करती
लड़कियाँ
अपने प्रेम के लिए दुनिया से लड़ जाती लड़कियाँ
अपने प्रेम का खुल कर इज़हार करती लड़कियाँ
अपने दिल की बात कहने से ना डरती लड़कियाँ
ब्रेक-अप के बाद खुद के साथ डेट पे जाती लड़कियाँ
दारू के नशे में अपने एक्स-बॉयफ्रैंड को गाली
निकालती लड़कियाँ
हाँ पसंद हैं मुझे ये मनमर्ज़ियाँ
बेपरवाह मस्ती लुटाती बेबाक बिंदास लड़कियाँ
बिना मेक-अप के भी सुंदर लगती लड़कियाँ
अपनी मर्ज़ी के कपड़े पहनती लड़कियाँ
हर तरह के कपड़ों में आकर्षित लगती लड़कियाँ
खुद के लिए सजती-सँवरती लड़कियाँ
आइने में खुद को देख कर ख़ुश होती लड़कियाँ
हाँ पसंद हैं मुझे ये मनमर्ज़ियाँ
बेपरवाह मस्ती लुटाती बेबाक बिंदास लड़कियाँ
बंक मार कर दोस्तों के साथ मस्ती उड़ाती लड़कियाँ
अपनी गुस्ताखियों ग़लतियों पे खुद ही हँसती लड़कियाँ
बिंदास गंदे-गंदे चुटकुले सुनाती लड़कियाँ
उन चुटकुलों पर खुद ही ज़ोर-ज़ोर से हँसती लड़कियाँ
दूसरों की गालियाँ सुन कर भी ना सुधरती लड़कियाँ
लोगों के ताने सुन-सुन कर और बिगड़ती लड़कियाँ
हँसते-हँसते रो देती लड़कियाँ
रोते-रोते हँस देती लड़कियाँ
हाँ पसंद है मुझे ये मनमर्ज़ियाँ
बेपरवाह मस्ती लुटाती बेबाक बिंदास लड़कियाँ