कुछ रंग लहू के
कुछ रंग लहू के
वो वीर
हर पल मौसम
बदलते होंगे
वो वीर फिर भी
कदम से कदम
चलते होंगे।
इतने रंगों में कुछ रंग
लहू के भी होंगे,
फिर भी आसमां में उड़ान
वो वीर भरते होंगे।
कितना भी अंधकार छा जाए
पुष्पा पाल आशा के
दीयों से रौशनी करते होंगे।
कितने ही तूफां आएं
फिर भी वो वीर
सरहद की रक्षा करते होंगे।
जिंदगी को अपनी
मौत के हवाले
वो वीर रोज़ करते होंगे।
हर पल मौसम बदलते होंगे
वो वीर फिर भी
कदम से कदम
मिलाकर चलते होंगे।