माँ
माँ
1 min
1.3K
झूठी दुनिया में बस सच्चा है
माँ तेरा प्यार ।
साया तेरा सर पे रहे सदा
दिल माँगे दुआ बार-बार ।
सूरत में तेरी खुदा दिखता है
तेरी ममता का नाता सबसे जुदा दिखता है,
तेरी दुआयों में रहमत खुदा की
तेरे चरणों में है जन्नत का द्वार |
दुविधा में जो आके दे दिलासा
निराशा में जो बनके आ जाये आशा
बाँटले हँस के जो गम सभी के
पर अपने दुखों का ना करे इज़हार ,
झूठी दुनिया में बस सच्चा है
माँ तेरा प्यार
साया तेरा सर पे रहे सदा
दिल माँगे दुआ बार-बार |