महिला दिवस
महिला दिवस
भाई आज है आठ मार्च का दिवस
एक दिन मनाएंगे महिला दिवस
बाद में भूल जायेंगे उस का उपकार
ये तो जरूर होगा बहुत बड़ा अपकार।
महिला के प्रति पूरा साल सम्मान
प्रशंसा प्यार प्रकट करना प्रमाण
महिला पालती पोषती वर्ष भर
परिवार की सेवा करती हर्ष भर
कुछ काम में उसका एकाधिकार
कई क्षेत्रों में उस का जयजयकार
बहुत काम में उसका होता नैपुण्य
धरती पर स्त्री का बहुत है पुण्य।
भाई आज है आठ मार्च का दिवस
आज तो मनाएंगे महिला दिवस
हर दिन मनाएंगे महिला दिवस
स्त्री का साया साल भर हर दिवस।