कृष्णा (आधुनिक)
कृष्णा (आधुनिक)
1 min
256
मैया मै तो कम्पयूटर लगवैहो.
वृन्दावन न गाय ले जैहों
एयर कण्डीशन लगवैहों।
माखन की चोरी न करिह
अमूल-बटर मॅगवैहों
दूध-दही न घर ले जैहों
एक डेयरी खुलवैहो।
माखन मैनों बड़ो खायलिया
अब एक्सपोर्ट करवैहों
मैया मैं तो कम्प्यूटर लगवैहों
जंगल में न खेलन जैहों
घर में ही डिश एन्टिना लगवैहो।
राधा को बंसी न सुनैहों
नित-नित टेप बजैहों
मैं बालक पायन को छोटो
बाइक ले जैहों।
द्वारिका को राजधानी न बनैहो
स्विट्जरलैण्ड में घर बनवैहों।
महाभारत प्राचीन पड़ गयो
‘वल्र्ड वार' रूकवैह
मैया मैं तो कम्प्यूटर लगवैहो।