मुश्किलों में चलो हिम्मत के गीत गाते हैं !!
मुश्किलों में चलो हिम्मत के गीत गाते हैं !!
मुश्किलों में चलो, हिम्मत के गीत गाते हैं
जो हवा हो तेज, उम्मीद के दीप जलाते हैं
टूट कर टहनियों से गिरे, वो पत्ते नहीं हम
चलो तूफानों से इस बार नज़रें मिलाते हैं !!
आ गए हम यहाँ, सपनों के इस दरवाज़े पे
मंज़िलें मिलेंगी, चलो रस्तों को ये बताते हैं
क्या हुआ जो गिरे, हौसले कम न होंगे मेरे
गिर गिर के उठेंगे, मुस्कुराके ये बताते हैं !!
मुश्किलों में चलो हिम्मत के गीत गाते हैं
जो हवा हो तेज, उम्मीद के दीप जलाते हैं I
अब अकेले नहीं, मिल के हम सब जीतेंगे I
साहस की इस लौ से मिलके लौ जलाते हैं
अँधेरा छटेगा, हम सब जब जगमगाएंगे
बनके सूरज, नए सवेरे अब बनाते हैं !!
मुश्किलों में चलो हिम्मत के गीत गाते हैं
जो हवा हो तेज, उम्मीद के दीप जलाते हैं !!