बिखरे तारों से
बिखरे तारों से
बिखरी हुई चीजे,
अच्छी नहीं लगती,
मगर ये तारे
बिखरे हुए, ही
अच्छे लगते है।
इनकी बिखराहट
में भी एकता
होती है,
क्योंकि ये
रोशनी एक ही
साथ करते है।
हम इंसान
एक हो कर भी,
एकता में नहीं
रह पाते हैं,
आपस में ही
लड़ते -झगड़ते
रहते है।
सीखो कुछ इन
बिखरे तारों से।