हिंदी भाषा को अपनाओ
हिंदी भाषा को अपनाओ
निज भाषा को अपनाओ,
निज भाषा पर ही गर्व करो।
हिंदी पढ़ो, हिंदी लिखो,
हिंदी पर ही गर्व करो।
हिंदी को अपनाने में,
ना कोई संकोच करो।
हिंदी में पठन-पाठन,
तुम ओ संगी रोज करो।
हिंदी में साहित्य अनौखा,
हिंदी में विज्ञान भी है।
तुम्हारी हर शंका का प्रिय,
हिंदी में समाधान भी है।
हिंदी दाता, हिंदी माता,
हिंदी हमारा है संसार।
परभाषा को त्याग प्यारे,
इससे सजाओ निज परिवार।