जीवन के सवाल
जीवन के सवाल
जीवन के सवाल होते है कितने मुश्किल।
मालूम नहीं रोज टुटते होंगे कितने दिल।
जीवन है क्या इम्तिहान।
हमें बताओं हे भगवान।
इन सवालों से आ गया हुँँ मैं तंग।
इन सवालों ने उडा दिया है मेरे जीवन का रंग।
जब भी इन सवालों से होता है मेरे आमना सामना।
मुश्किल हो जाता है तुम हो हमारे अगल बगल यह मानना।
कभी कभी अगर सवाल ना हो पाता है हल।
मन करता है न आए हमारे जीवन मे कल।
हे भगवान अब सवालों का सिलसिला खत्म करो।
हमारे जीवन मे अब थोड़ी खुशियां भरो।