दमकती दीपावली
दमकती दीपावली
1 min
317
आई है आई है दमकती हुई दीपावली,
यह सालाना त्यौहार है बहुत ही निराली,
घर आँगन में दीये भुलाए रात जो काली,
दिव्य दीयों से रौशन हो जाएँ गली गली
दीपावली लाए घर घर में खुशहाली,
अमावस की रात बने बेहद मतवाली,
दीप कान्ति से अयोध्या लगे सजीली,
श्री सीताराम की वापसी है गौरवशाली
महालक्ष्मीजी के स्वागत हेतु घर घर
बने नई नवेली,
उनके पूजन में होता है भक्ति अर्चना
रंगीली रंगोली,
पूर्वजों के बुलावे पर्व पर जगन्नाथपुरी
लगे खिली खिली,
सैंकड़ों सालों से यह दीपावली है
सुहानी सौभाग्यशाली