Become a PUBLISHED AUTHOR at just 1999/- INR!! Limited Period Offer
Become a PUBLISHED AUTHOR at just 1999/- INR!! Limited Period Offer

Mangesh Medhi

Inspirational

3  

Mangesh Medhi

Inspirational

अटल स्मृति

अटल स्मृति

1 min
7.0K


पदचिन्ह वे पदपथ दर्शाते

उत्तम व्यक्ती, व्यक्तित्व

तेज उन्नत्ती की ओर

जीवनपथ, कर्तव्यपथ पर

वंदनीय अनुकरणीय


पदचिन्ह वे विद्यार्थी आप

विनम्र, विनयशील अभ्यासु

बुद्धिमंत, शिष्योत्तम्

वंदनीय अनुकरणीय


पदचिन्ह वे युवा आप

उमंग, ऊर्जापूर्ण कार्यरत निरंतर

मधुर, मिष्किल प्रसन्न निरंतर

सहयोगी, सह्रदय मित्रोत्तम्

कार्यकर्ता, स्वयंसेवक, राष्ट्रसेवक जीनके

वंदनीय अनुकरणीय


पदचिन्ह वे सांसद आप

धैर्यशील सौजन्यपूर्ण

सत्य, सत्व शालीनता

उदात्त विवेक पूर्ण

नि:स्वार्थ, निर्लोभ स्थितप्रज्ञ

जागृक, अंकूशधारी

राष्ट्रभक्त, कर्तव्यदक्ष तत्पर

खिलाडी, सांसदपटू सर्वोत्तम् जीनके

वंदनीय अनुकरणीय


पदचिन्ह वे नेता आप

जनमान्य, राजमान्य

सर्वमान्य, सर्वप्रिय

निर्मल श्र्वेत प्रकट

कल्पक, उद्यमशील सुशासक

संघर्ष, साहस दुढनिश्चयी

बलशाली राष्ट्ररक्षक

उदार, सर्वसमावेशक

समर्पित द्रष्ट्रा अतुल्य

जनकल्याण समाजकारण

नीतीपूर्ण, राजनीती

राजनैतिक दलदल मे

खिला कमल एक जीनके

वंदनीय अनुकरणीय


पदचिन्ह वे ज्येष्ठ आप

उत्तुंग वीराट व्यक्तित्व

विशाल, संवेदनशील कवि मन

अथांग धीर गंभीर शांत

असीम शक्ती अंतस्थ

आदरणीय महान पूजनीय

सबके आदर्श

अपितु निश्पाप मनुष्य प्रत्यक्ष

अटल स्मृती अटल स्मरण

पदचिन्ह हर पदपथ पर

चलते चलते बनते बढ़ते

अमर आप अटलजी

हर ह्रदय हर विचार में

भारत भू के कण कण में


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational