Become a PUBLISHED AUTHOR at just 1999/- INR!! Limited Period Offer
Become a PUBLISHED AUTHOR at just 1999/- INR!! Limited Period Offer

Anju Motwani

Inspirational

2  

Anju Motwani

Inspirational

जड़

जड़

1 min
218


उड़ने को पंख जरूरी है 

मगर उड़ान

कितनी भी ऊँची हो 

उड़ते -उड़ते थक कर 

लौटना तो ज़मीन पर ही है। 


आसमान में 

भटक कर थक चुके 

पंखों को कहाँ विश्राम 

मिल पायेगा 

चाँद -तारों के बीच। 


जड़, जमीन, मिट्टी

हमारे लिये 

सबसे जरूरी है  

मिट्टी,जड़ों से जुड़े पेड़ 

पेड़ों पर घरौंदा। 


परिंदा हो या इंसान 

ज़मीन से दूर हो कर 

खो जायेंगे अंतरिक्ष में कहीं।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational