और इंसान ....!
और इंसान ....!
1 min
336
पंछी परिंदा जानवर और इन्सान
माँ तो माँ होती है मेरी जान
अपने प्यारों को
चिड़िया उड़ना है सिखाती
हथनी चलना है समझाती
और इंसान ……….
माँ तो माँ होती हैं मेरी जान
अपने दुलारों को
चिड़िया मुख से खिलाती
हाथी सूँड़ से सोनिया प्यार जताती
चलते गिरते डगमगाते
बच्चे माँ के आशीष में
अपने पग पर बढ़ जाते
और इंसान ………..
माँ तो माँ होती है मेरी जान ।।।