Unlock solutions to your love life challenges, from choosing the right partner to navigating deception and loneliness, with the book "Lust Love & Liberation ". Click here to get your copy!
Unlock solutions to your love life challenges, from choosing the right partner to navigating deception and loneliness, with the book "Lust Love & Liberation ". Click here to get your copy!

Bibha Madhawi

Abstract

2  

Bibha Madhawi

Abstract

विवश इंसान दिखता है

विवश इंसान दिखता है

1 min
278



विवश इंसान दिखता है,सदा सैलाब के आगे

न बुझती प्यास भी जन की,करे क्या आब के आगे

अगर सामान हो कम तो ,सफर आसान हो जाता

बने लाचार हर राही, अधिक असबाब के आगे

जतन तू लाख चाहे कर,चले मर्जी खुदा की बस

मनुज की एक ना चलती,परम अरबाब के आगे

परिश्रम से बढ़ा आगे,गढ़ा इतिहास भी जग में

मदद सब माँगने आते,यहां पंजाब के आगे

बगल में गाय होती है,पिलाने के लिए आतुर

मगर बछड़ा विवश होता वहां पर जाब के आगे

पदक को जीतने का चाप कंधे पर बढ़ा इतना

कि मंजिल पूर्व पथराया खिलाड़ी दाब के आगे



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract