Unlock solutions to your love life challenges, from choosing the right partner to navigating deception and loneliness, with the book "Lust Love & Liberation ". Click here to get your copy!
Unlock solutions to your love life challenges, from choosing the right partner to navigating deception and loneliness, with the book "Lust Love & Liberation ". Click here to get your copy!

Atul Balaghati

Others

2  

Atul Balaghati

Others

धरती बनी भिखारन

धरती बनी भिखारन

1 min
6.6K


भीख में तूझसे माँग रही हूँ
सबका जीवन दान
बनी भिखारन तेरे दर पे
दया करो घन श्याम ।
^^^
गरज-गरज कभी ऐसे बरसे
बिछा दिया जल-जाल
कभी उड़ गये संग पवन के
तहाँ उड़ती रज-गुलाल
कितने झुलसे सूर्य तपन से
कितने डूबे मकान ।

बनी भिखारन तेरे दर पे
दया करो घन श्याम ।।
^^^
भरो न इतनी गागर मेरी
जो छलकत-छलकत जाय
भीग रहा है तन- बदन
मन प्यासा न रह जाय
सारे दर्द मैं पी लूँगी, पर
बच्चों का रखो ध्यान ।

बनी भिखारन तेरे दर पे
दया करो घन श्याम ।।
---------------------------
(अतुल बालाघाटी)


Rate this content
Log in