Become a PUBLISHED AUTHOR at just 1999/- INR!! Limited Period Offer
Become a PUBLISHED AUTHOR at just 1999/- INR!! Limited Period Offer

Nisha Nandini Bhartiya

Inspirational

5.0  

Nisha Nandini Bhartiya

Inspirational

जहर नशे का

जहर नशे का

1 min
578


इस जहर को पीने वाले 

होते बुद्धिहीन कमजोर 

मानव जन्म पाकर भी 

डर जाते संघर्ष से 

अकर्मण्य आलसी होकर

जी चुराते कर्म से। 


मौत जब आती सिर पर

तब डरते घबराते हैं

चक्कर लगा चिकित्सकों के 

अंत समय पछताते हैं। 


होते दोनों ही दोषी 

पीने और बनाने वाले 

सर्वनाश कर जीवन का 

सर्व सुख हरने वाले 

जो करे प्राण की रक्षा 

होता वही महान है। 


बुद्धिमान ज्ञानी के आगे

झुकता सारा जहान है। 

पीकर इस जहर को 

क्यों लेते हो अपनी जान ? 


हिम्मत है तो करो न्यौछावर 

मातृभूमि पर अपने प्राण।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational