Unlock solutions to your love life challenges, from choosing the right partner to navigating deception and loneliness, with the book "Lust Love & Liberation ". Click here to get your copy!
Unlock solutions to your love life challenges, from choosing the right partner to navigating deception and loneliness, with the book "Lust Love & Liberation ". Click here to get your copy!

Kalpana Misra

Others

5.0  

Kalpana Misra

Others

कब बरसोगे अंगना

कब बरसोगे अंगना

1 min
456


सावन महीने में, बूंदों को तरसे है मन

कारी बदरिया न घिरे घन – घोर घन

कंगना न खनके, न पायल ही छनके

गाये पपीहा न, नाचे मयूर मन

दिखे न बदरा, सावन की ऋतु आई

चपला न चमके, है कैसी ये रुसवाई

उमड़ – घुमड़ बदरा लाई न पुरवाई

कब बरसोगे अंगना, मन लेत अंगड़ाई

बूंदों की रिमझिम को तरसे है ये मन

रूठे पिया जैसे रूठा है सावन

आओ रे बदरा भीगे ये तन मन

ठंडी फुहारों बिना कैसे मिटे अगन

सावन महीने में बूंदों को तरसे है मन।



Rate this content
Log in