मतदान
मतदान
भविष्य का करके थोड़ा ध्यान,
चलो करें हम सभी मतदान।
ना सोचा देश का हित तो धिक्कार है,
मतदान भी तुम्हारा अधिकार है।
ना दिखाना कि कोई मजबूरी है,
इसमें जांच परख बहुत जरूरी है।
जो देश का विकास करैं
उसका साथ देने से ना डरें।
परिस्थितियां भी हाथ में है,
मतदान करो जो साथ में है।
गलत चुना तो समझो सबक है,
मतदान करना हमारा हक है।
ये जनता उसके साथ है
जो करें सबका विकास है।
बस वो मतदान का राजा होगा,
जो हमारे सुख-दुख में साझा होगा।
अब वक्त नहीं गवाएंगे,
इस बार सही सरकार लाएंगे।