Suraj Kumar Sahu

Classics

4  

Suraj Kumar Sahu

Classics

सूखा पेड़ और गौरैया

सूखा पेड़ और गौरैया

5 mins
592


एक बार घनघोर जंगल में सूखा पड़ गया। वहाँ के जानवरों को जब लगा अब ज्यादा दिन इस जंगल में उनका रूकना ठीक नहीं, तो वो पलायन करने लगे। जानवर तो जानवर पक्षियों को भी दाना पानी मिलना मुश्किल हो गया। सभी ने विचार किया कोई दूसरी जगह तलाश करने की। देखते ही देखते एक एक करके झुण्ड का झुंड फुर हो गया।

जंगल खाली हो चुका, नहीं गई तो एक नन्ही सी गौरैया। मुश्किल घड़ी में उसका साथी और बच्चे सभी साथ छोड़ गए। पर उसने जिद कर ली, वह जंगल को छोड़कर कही नही जायेगी।

दस से पन्द्रह दिन गुजर गए। गौरैया की धीरे धीरे भूख प्यास से हालात खराब होने लगी। उसके जिद के आगे भूख प्यास भी कुछ नहीं बिगाड़ पाये। अपने खराब हालात में जैसे तैसे जीती रहीं। एक दिन उसके सामने जंगल के देवता प्रकट हुए। 

"क्या बात है नादान गौरैया, तुझे अपनी जान क्यों प्यारी नहीं? तुझे भी यह जंगल छोड़कर भाग जाना चाहिए।"

"मैं इस जंगल को छोड़कर कभी नहीं जा सकती हैं। मरना तो हैं एक दिन, मैं अपनी आखिर सांस यही लेना चाहती हूँ।"

"आखिर क्यों?"

"क्योंकि इसी जंगल में मुझे जीवन मिला। रही बात मौत की, उससे कोई आज तक नहीं बचा। क्या पता दूसरी जगह जाने पर इससे बुरा हाल हो, या किसी शिकारी के हाथ चढ़ जाऊँ। तब तो मैं यही मरना पसंद करूंगी।"

"वो तो ठीक हैं गौरैया, यदि मैं तुम्हें जीवन का कुछ आधार दूँ तो कैसा रहेगा?"

"लेकिन तुम कौन हो? और मेरी मदद क्यों करना चाहते हो?" 

वह देवता को नहीं पहचान सकी। देवता नें अपना परिचय देकर उसे इस सूखे में एक हरा भरा पेड़ भेंट किये। ऐसा पेड़ जिसमें खाने के लिए सुबह शाम फल आ जाते, और तीन समय का पानी एक कटोरा जैसी जगह पर भर जाता। दो वक्त वह पेड़ बात भी करता। बिलकुल गौरैया की तरह व्यवहार करता। खतरा महसूस होने पर उसकी रक्षा करता। जाते जाते देवता एक शर्त बता गये। यदि पेड़ को गौरैया से कोई पीड़ा असहनीय हुई तो सूख जाएगा। गौरैया तो बहुत खुश हो गई। उसने सभी शर्त मान ली। उसे खुद का जीवनयापन करना था पेड़ को पीड़ा देने की क्या पड़ी।

गौरैया अकेले मस्त अपनी जिंदगी बिता रही थी कि एक दिन उस पर बाज की नजर पड़ी। वह भी भूखा प्यासा अपने शिकार की तलाश में घूम रहा था। गौरैया को देखते ही झप्पटा मारा, मगर पेड़ उसे अपने आगोश में ले लिया। उसने कई बार कोशिश किया किन्तु हर बार पेड़ उसकी रक्षा के लिए अपने आगोश में ले लेता।

तब बाज रहस्य जानने के लिए गौरैया से दोस्ती करना चाहा। उसने गौरैया से अनाथ होने का नाटक किया, जो उड़ भी नहीं सकता। जिस बाज की जीभ हमेशा मांस खाने के लिए उतावली रहती वह फल खाकर जीवनयापन करने का नाटक किया। गौरैया उसकी बात पर आ गई। उसे भी पेड़ पर रहने की अनुमति दे दी। यह बात पेड़ को पसंद नही आई। क्योंकि बाज की असलियत को जानता था। उसने गौरैया को समझाया मगर वह कोई बात सुनने को तैयार नहीं हुई।

दोनों मिलकर साथ रहने लगे। बाज जब भी मौका पाता पीछे से वार करता किन्तु पेड़ अपनी जिम्मेदारी को निभाते गौरैया की रक्षा करता। उसकी आँखे नही खुलनी थी सो नही खुली। जब बाज की कोई तरकीब काम नहीं आई, तब उसने सच्चाई का पता लगाया। बहुत दिन से उसे माँस भी खाने को नहीं मिला इसलिए गौरैया को देखते उसकी लार टपकने लगती।

उसने कहा पेड़ पर फल और पानी जड़ों से आता हैं। यदि वो दोनों मिलकर उसकी जड़ों को कटे तो जल्द ही उन्हें फल और पानी का भंडार प्राप्त होगा। फिर उन्हें उस पेड़ पर आसरित नही रहना होगा। जब चाहे तब फल, जब चाहे तब पानी मिल जाएगा। उसके रक्षा के लिए खुद को देवता का दूत बता दिया। 

उसकी बात पर भरोसा करके गौरैया मान गई। वह पेड़ के जड़ को काटने में जुट गई। देखते ही देखते सारी जड़े को दोनों ने मिलकर काट दिया। परिणाम स्वरूप पेड़ को बहुत पीड़ा हुई। पेड़ ने बहुत समझाया किन्तु उस गौरैया ने एक भी नहीं सुनी। पेड़ अपनी पीड़ा से सूखने वाला था। लेकिन उसने बाज से गौरैया की रक्षा करनी चाही। 

वह पूरा सूखने से पहले ही अपनी कोई भी प्रतिक्रिया देना बंद कर दिया। बाज को लगा कि पेड़ सूखकर मर चुका है तो उसने गौरैया पर हमला कर दिया यह कहकर कि-

"मुर्ख गौरैया मैं तेरा कब से हित करने वाला बन गया। मुझे तो तेरा माँस खाना था। जंगल के देवता ने तुझे अपना अंश समझकर जीने का सहारा दिया, और तुमने मेरी बात पर यकीन करके उसे नष्ट कर दिया। सच तो वही हैं जो यह पेड़ ने तुम्हें सुझाया था। मेरी नजर तो हमेशा से तुम्हारी कोमल मांस पर थी। जो मैं अब खाने जा रहा हूँ।"

उसकी जोर की हंसी निकली और गौरैया के अंदर डर समा गया। वह कुछ कर भी नहीं सकती थी। डर से चिखती चिल्लाते यहाँ वहाँ छिपने लगी। अपने किये पर उसे पछतावा भी हो रहा था। पेड़ को होश आया, जैसे बाज गौरैया को चोंच मरने के लिए पास आया अपने टहनी से उसे जोरदार टक्कर मारी। बाज मरा गया। गौरैया भी घायल हो चुकी थी। वह पेड़ से माफी मांगने लगी। पर शर्त के मुताबिक पेड़ को गौरैया के दिये पीड़ा से सूखना था। इसलिये वह यह कहकर सूख गया कि-

"विश्वास करना है तो अपनों पर करो, गैर आकर तुम्हें हमेशा बहलायेंगे, फुसलायेंगे। उस डाल को कभी बर्बाद करने की मत सोचो जिस पर आश्रित हो। खैर तुम्हें तो समझ नहीं आया। इसलिए बेहतर होगा कि तुम यह जंगल छोड़कर जहाँ अपने हैं चली जाओ, वरना भूख प्यास से ही मरना होगा।"

चिड़िया के मन में बहुत पछतावा हो रहा था। यदि वह पेड़ की बात मान लेती तो आज कहीं जाने की जरूरत नहीं पड़ती। वह जंगल को छोड़ अपनों की तलाश में उड़ गयी। अपने तो मिल गये मगर जंगल के देवता से मिला सुख उसने अनायास गवाँ दी।


Rate this content
Log in

Similar hindi story from Classics