Shailaja Bhattad

Abstract

2  

Shailaja Bhattad

Abstract

मूर्ति

मूर्ति

1 min
199


 "श्री गणेश आईडल मेकिंग" प्रतियोगिता में सबने जोर-शोर से भाग लिया। सबने एक से बढ़कर एक मूर्ति बनाई। लेकिन, जजों के द्वारा दो मूर्तियां सबसे अधिक पसंद की गई। दोनों मूर्तियों को बनाने में पर्यावरण के प्रति जागरूकता दिखाई दे रही थी। फूल-पत्तियों से बने रंग, कोई भी कृत्रिम वस्तु का इस्तेमाल नहीं किया गया था। सभी जानने को उत्सुक थे कि, विजेता मूर्ति में ऐसी क्या खास बात थी जो दूसरी मूर्ति में नहीं क्योंकि, दोनों ही अति सुंदर लग रही थी। दोनों मूर्तियाँ वैसे तो पर्यावरण संरक्षण की ब्रांड एंबेसडर थी। लेकिन विजेता मूर्ति एक कदम आगे थी। उसमें सजावट के लिए विभिन्न पेड़-पौधों के बीजों का भी प्रयोग किया गया था। यानी विजेता मूर्ति हरियाली में अभिवृद्धि के लिए भी तैयार थी।


Rate this content
Log in

Similar hindi story from Abstract