STORYMIRROR

Vimla Jain

Tragedy

4  

Vimla Jain

Tragedy

आज भी आत्मा इंसाफ मांग रही है

आज भी आत्मा इंसाफ मांग रही है

2 mins
310

 कभी-कभी कुछ ऐसा हो जाता है जो मन को बहुत दुखी कर जाता है और समय-समय पर वापस याद आता है और ऐसा ही अपने किसी खास इंसान के साथ हुआ है तो जरा ज्यादा ही याद आता है अब अतीत के अंदर जो घटनाएं घटी होती है। वे मानस पटल पर छप जाते हैं। जब भी आप कोई ऐसी घटना देखते हो सुनते हो तो वापस वह याद आने लगती है। ऐसे ही एक घटना की तरफ विचार करने की तरफ मजबूर कर दिया है।  

वह लड़का ईएनटी स्पेशलिस्ट था राजस्थान के किसी शहर में पोस्टेड था।अपने पेशे में बहुत ही काबिल नेक दिल डॉ था। करीब एक डेढ़ साल पहले उसकी शादी हुई थी। फिर मिसेज और उसकी आपस में पटरी मेल नहीं खाई। दोनों में बहुत झगड़ा था।कारण क्या था शक या कुछ और मुझे नहीं पता। मगर उसके हॉस्पिटल इमरजेंसी अटेंड करने जाने पर भी बहुत लड़ती थी ।

और हर समय घरवालों से भी ।लड़ाई का माहौल रहता था।ऐसे में एक दिन वह जहां पोस्टेड था,घर वालों को तो ऐसा ही पता था कि वह अकेला गया है ।मिसेज साथ नहीं गई ।

क्योंकि वह पियर चली गई थी ।बहुत वगदार लोग थे।और यह दुखद समाचार आए, कि उसकी जल करके डेथ हो गई है।

सूत्रों के अनुसार उसकी पत्नी वहीं पर थी।और उसकी डेथ पलंग पर लेटा पड़ा था ,और सामने से उसकी छाती का हिस्सा जला हुआ था। और हाथ पांव आगे से जले हुए थे। मगर उसके पीछे और उसके बाल नहीं जले हुए थे ।और दरवाजा बाहर से बंद था ।आसपास वालों ने बोला कि इसकी पत्नी वही थी।जिस कंडीशन में वह जला था ।वह मरा था पूरा मर्डर का सीन था ।मगर सूत्रों के अभाव में और वगदार लोगों के विरुद्ध में कोई भी न्याय दिलाने को आगे नहीं आया।

उस लड़के के पिता खुद पुलिस में उच्च पोस्ट पर होते हुए भी, इस केस में इस लड़के की आत्मा को न्याय नहीं दिला सके।

और अभी तक भी उसको न्याय नहीं मिला है जब तक वह रहे जिंदा तब तक उनको हमेशा इस बात का मलाल रहता था कि मैं मेरे बेटे की मौत का कारण नहीं जान सका ,और उसको न्याय नहीं दिला सका ।उनके बेटे की तड़पती आत्मा को कभी इंसाफ नहीं मिला।



Rate this content
Log in

Similar hindi story from Tragedy