वृक्ष
वृक्ष
![](https://cdn.storymirror.com/static/1pximage.jpeg)
![](https://cdn.storymirror.com/static/1pximage.jpeg)
इक नन्हा बीज मिट्टी में कैसी शक्ति पाता है
समय गुजरने के साथ बड़ा पेड़ बन जाता है
आज पेड़ जो देख रहे हो किसने वो लगाए थे
हरी भरी छांव और फल हमें जो मिल पाएं हैं
हमने मिला जो हमसे पहले लोगों ने बोया था
हमने क्या बोया है जो कल देकर जाएंगे
आओ मिलकर इक इक पेड़ लगाएं
धरती को हरा भरा बनाएं
आने वाली पीढी को भी विरासत में
हरी भरी धरती देकर जाएं।