STORYMIRROR

Kumar Vikrant

Romance Tragedy

4  

Kumar Vikrant

Romance Tragedy

वो शहर

वो शहर

1 min
272

वो शहर 

जो तेरे होने से आबाद था 

तेरे न होने से 

उजड़ा-उजड़ा सा लगता है। 

वो तन्हा सा रास्ता 

जहाँ हम मिल गए थे यूहीं 

तेरे न होने से 

और ज्यादा तन्हा-तन्हा सा लगता है। 

शहर का वो भीड़ भरा कैफे 

जहाँ तेरे साथ 

एक कप कॉफी पर 

भीड़ में भी तन्हा हो जाते थे हम 

तेरे न होने से 

बहुत ही बेगाना-बेगाना सा लगता है। 

वो दिन जब तूने 

बिना कुछ कहे ही 

ख़ामोशी से 

अलविदा कहा था मुझे 

और उस शहर को 

वो दिन आज भी 

मेरे सीने में फांस की तरह 

चुभा-चुभा सा लगता है। 

 न तू है उस शहर में अब 

न ही मैं उस शहर का हूँ अब 

लेकिन मेरे वजूद का वो हिस्सा 

जो तेरे इंतजार में 

वहीं उस शहर में छूट गया था कहीं 

वो आज भी मुझ से जुदा-जुदा सा लगता है। 


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Romance