Unlock solutions to your love life challenges, from choosing the right partner to navigating deception and loneliness, with the book "Lust Love & Liberation ". Click here to get your copy!
Unlock solutions to your love life challenges, from choosing the right partner to navigating deception and loneliness, with the book "Lust Love & Liberation ". Click here to get your copy!

VIPIN KUMAR TYAGI

Inspirational

4  

VIPIN KUMAR TYAGI

Inspirational

विज्ञान सर्वत्र पूज्यते

विज्ञान सर्वत्र पूज्यते

1 min
367


विज्ञान आज के विकास की जरूरत ,विज्ञान आज के समाज की जरूरत,

विज्ञान ने मनुष्यों के सभी रोगी का निदान किया,

विज्ञान ने मनुष्यों को सौ वर्षो के जीवन का दान दिया,

विज्ञान ने नए नए स्मार्टफोन का आविष्कार किया,

विज्ञान ने एक से एक आधुनिक स्मार्ट कंप्यूटर का आविष्कार किया,


विज्ञान ने वायुयान व फाइटर का आविष्कार किया,

विज्ञान ने चंद्रयान और मंगलयान का आविष्कार भी किया,

विज्ञान ने गगनचुंबी इमारतों के साथ साथ शहरों का विकास भी किया,

विज्ञान ने आधुनिक कल कारखानों के साथ साथ औद्योगिक विकास भी किया,


विज्ञान ने सिंचाई की आधुनिक तकनीकों का विकास किया,

विज्ञान ने खेती बाड़ी की आधुनिक तकनीकों व बीजों का विकास भी किया,

विज्ञान ने पढ़ाई की आधुनिक तकनीकों का विकास किया,

विज्ञान ने आधुनिक रोबोट का विकास भी किया,


विज्ञान ने आधुनिक एक्सप्रेस वे व सड़को का विकास किया,

विज्ञान ने ट्रेनों के साथ साथ बुलेट ट्रेन का विकास भी किया,

विज्ञान ने हमे 5 जी नेटवर्क भी दिया,

विज्ञान ने हमारे जीवन को आलीशान बना दिया,


विज्ञान का सतत विकास जरूरी,

विज्ञान में सतत अनुसंधान जरूरी,

विज्ञान आधुनिकता के विकास के लिए जरूरी,

विज्ञान हमारे लंबे जीवन के लिए जरूरी,


विज्ञान ने अंतरिक्ष स्टेशन का आविष्कार किया,

विज्ञान ने चन्द्रमा तक मनुष्य को पहुंचा दिया,

विज्ञान सर्वत्र पूज्यते, छात्र विज्ञान पुज्यते,

सभी मनुष्य विज्ञान पुज्यते,

विज्ञान आज के विकास की जरूरत,

विज्ञान आज के समाज की जरूरत।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational