तस्वीर
तस्वीर
हर तस्वीर
सिर्फ एक तस्वीर
नहीं होती
वो छुपा लेती है
अपने अंदर
बहुत कुछ।
जैसे
संघर्ष की कहानियाँ
साहस
और कोशिशें।
मन में छुपी आशाएँ
खुशियाँ
और उत्साह।
आँखों में सजे सपने
प्यार
और अहसास।
कुछ खो देने का डर
निराशाएँ
और दर्द।
कुछ पा लेने का जज्बा ,
हिम्मत
और आत्मविश्वास।
कुछ अनकही चिंताएँ ,
नफ़रत
और बेबसी।
बीती जिंदगी
लौट कर ना आने वाले
यादगार लम्हें।
ज़रूरत होती है बस
इन तस्वीरों को
पढ़ने की।