STORYMIRROR

Chandramohan Kisku

Inspirational

4  

Chandramohan Kisku

Inspirational

तलवार से तेज़ होती है कलम

तलवार से तेज़ होती है कलम

1 min
364

तेज़ तलवार से दुश्मनों का

वध होता है

और झरना कलम से दुश्मनों

के बुरे मन का वध होता है

तुम्हें वध करने के लिए दुश्मन

यदि आए

उसे अगर प्यार कर सकोगे

तो दुश्मन का बुरा मन बदल

जायेगा

वह तुम्हारा दोस्त बन जायेगा


तेज़ तलवार से और बंदूक की

गोली से

मनुष्यों का लाल खून ही बहेगा

झरना कलम की लकीर, सत्य

साहित्य की रचना से

मनुष्यों के बीच प्यार पनपेगा,

दुश्मन भी अपना बन जायेगा

झरना कलम तलवार से भी

तेज़ होती है


खून न बहाकर, दुश्मनों के बुरे

मन को वध करता है

मनुष्य -मनुष्य के बीच चौड़ी तनाव

की खाई को पटाता है हिंसा और

शोषण छोड़कर, दया और प्यार

की संदेश फैलाता है

तलवार के बल पर एक देश

को जीता जा सकता है

शोषण चलाया जा सकता है

पूरे धरती में


परंतु नहीं हो सकेगा एक गाँव के

लोगों की मन को जितना

देश की राजा बनने पर भी, तुम्हारी

इज़्ज़त नहीं रहेगी लोगों के मन में

इसीलिए तलवार के बदले में झरना

कलम ही उपयोग करो


दुश्मनों का वध न करो, वध करो

उसके बुरे मन को

खून न बहाव, क्रंदन ध्वनि आने

न दो धरती में

हिंसा, घृणा, न फैलाओ, दया -प्यार

के ही गीत गाओ

झरना कलम की शक्ति से,

पूरे धरती में शासन करोगे

लोगों के दिल में राज करोगे

सब का प्यार पाओगे



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational