तिरंगा कफन कर
तिरंगा कफन कर
शतशत शहीदों हम वतन नमन करते हैं
देकर जो जान हिफाजत वतन करते हैं।
शहादत उनकी यूँ जाया न होने देंगे हम
चुनकर चुकायेगे बदला हम प्रण करते हैं।
ढूंढ निकालो खूनी दरिंदों जंगलों पहाड़ों से
कुर्बानी जवानों वतन सारे नयन बहते हैं।
खामिया ख्त्म हो आँसू बहाना काफी नहीं
रोकिए सिलसिला शहादत सरकार हम वंदन करते हैं।
है छाती छप्पन इंची ये माना दिल भी बड़ा हो
हर दिन जवान वतन तिरंगा कफन करते हैं।
करो फिर सर्जिकल स्ट्राइक निशान मिटने तक
जवान मिट्टी भारत तिलक चन्दन करते हैं।।
