स्वागत है! अभिनन्दन है!!
स्वागत है! अभिनन्दन है!!
स्वागत है! अभिनंदन है!
नववर्ष2021! तेरा वंदन !!
हे नये वर्ष!
लेकर आना हर्ष।
तुम यूं ही ना आना
सुन्दर गीत गुनगुनाना।
तम का डर दूर हो जाये
आशाओं के दीप जगमगायें।
उत्साह उमंग रग रग में भर जाये
ऐसा उम्मीद भरा जोश लेकर आना।।
स्वागत है अभिनंदन है
हे नववर्ष2021! तेरा वंदन है।।