सुनो नौजवानों...!!
सुनो नौजवानों...!!
सुनो नौजवानों...!
सुनो नौजवानों, कुछ करना हैं।
कुछ करना हैं, तो डटकर चल।
दुनिया से कुछ हटकर कर।
अंधेरे रास्तो में कही भटक न जाना,
रात में तु चंद्रमा का चाँद बन।
किसी का इंतजार न कर।
चलना तुझे अकेला हैं।
आती हैं मुश्किलें तो आने दे।
आग लगाकर जलना सिख।
कदम मिलाकर चलना सिख।
कुछ करना हैं, तो आराम न कर,
सपनो से अपने तु प्यार कर।
कोई लढाई आखिरी नही होती,
रास्तो में कोई विराम नही होता।
रास्ता अगर मुह फेर ले,
हँसकर उसको गले लगाना सिख।
मिलेगा तुझे तेरे कर्मो का फल।
तू सपने देख, साकार कर।