सुन्दर मौसम
सुन्दर मौसम


भादों मास आया
हरियाली छाई चहुँ ओर
नयनों को सुकून
प्रकृति इठलाई ॥
फूले तरु पात
झूमी डालियॉं
मचली मन्द समीर
आई सोंधी गन्ध ॥
प्रकृति का अनुपम रूप
वर्षा की फुहार
मन मोहे मोरा
यह बौराया मौसम ॥
भीगे तरू झूमें
पुरवा चले सुखदाई,
यह ऋतु अलबेली
लेकर आई बहार ॥