सच्चाई
सच्चाई


समय खो जाने के बाद
पछताने का क्या फायदा।
दूर रहकर पलकें भिगोने
का क्या फायदा ।
मन कहीं और तन कहीं और
ऐसे रिश्ते निभाने का क्या फायदा।
मिलने की ख्वाहिश नहीं जिसे
उसके सपने लेने का क्या फायदा।
दिल में जिसके कालिख हो
मल कर चेहरे को धोने का क्या फायदा।
दिल में रखा हो पाप सदा
मन्दिर मस्जिद जाने का क्या फायदा।
करता रहता हर प्राणी से पाप फिर गंगा नहाने का क्या फायदा।
कर ले प्रीत सच्चे प्रभु से
सुदर्शन झूठे रिश्ते निभाने
का क्या फायदा।
इंसान ही इंसान के काम आता है अक्सर
फिर हैवानियत फैलाने का क्या फायदा।