प्यारा हिंदुस्तान
प्यारा हिंदुस्तान
देश हमारा प्यार भारत,सदा रहे महान,
जय जन भारत,हमारा प्यार हिंदुस्तान।
उत्तर में है हिमालय पर्वत देश की शान,
दक्षिण पश्चिम समुंद्र गाये सदा गुणगान,
पूरब में है बंगाल की खाड़ी गाये सदा ही,
हमारे देश का सुंदर सुमधुर गान।
विभिन्नता में एकता का है मूलमंत्र यहाँ,
जनता के लिए जनता का तंत्र यहाँ,
देश प्रेम है सबके मन में देश हित में,
विचारधारा और सोच सभी का स्वतंत्र यहाँ।
धरती से सोना उपजता अन्नपूर्णा सी धरा,
पर्वतों पठारों से अनेकों यादें जुड़ी हुई है,
रेगिस्तान में दूर दूर तक फैला रेत है,
नदियाँ अपने वेग से कलकल बहती है।
संतों महात्माओं की भूमि है हर धर्म का सम्मान,
सनातन धर्म में बसी हुई है हम सबकी जान,
आयुर्वेद ,योग,और विज्ञान की है मिसाल यही,
शून्य की खोज से मिले गणित को पहचान।
हर नारी में दूर्गा सरस्वती और काली का रूप है,
लक्ष्मीबाई जैसी वीरांगनाओं से है पहचान,
सीता,द्रोपदी,रुक्मिणी और राधा की गुणगान यहाँ,
शबरी,अहल्या की भक्ति का है अद्भुत मिसाल।
देश हमारा सबसे न्यारा प्यारा हिंदुस्तान,
विश्वपटल पर बनी हुई है इसकी विशेष पहचान।