प्यार का मौसम
प्यार का मौसम
1 min
460
वसन्त आया,
देखो प्यार का मौसम आया,
दिल ने एक नया राग छेड़ा,
तितली जैसे मन चंचल हुआ,
फागुन आया,
पलाश की लाली
सारे वन को सजाया,
वसन्त उत्सव सब के
मन में उल्लास लाया,
हर्षोल्लास का माहौल छा गया।
वसन्त आया,
खेतों में फसल का सुनहरा
आंचल लहराया,
किसानो के दिल में नयी
आशा के किरण फूटा,
जीवन में एक नये रंग भरने लगा।
फागुन आया,
सर्द रातों का ठिठुरन गया ,
मंद मंद हवा के झोंके
दिल में हलचल मचाया,
प्रेम के गुलाल से
जीवन रंगीन हो गया।
देखो तो वसन्त आया
वसन्त आया