प्रेम के धागे
प्रेम के धागे
अनन्त सीमा, अटूट बन्धन,
प्रेम, क्रोध, गुस्सा, दुलार।
भाई बहन का रिश्ता पावन,
ममता रूपी जीवन का सार।।
कच्ची डोर का पक्का रिश्ता,
राखी धागों का त्योहार।
राखी धागों का त्योहार।।
धागे ये प्रेमशक्ति से निर्मित,
प्रबल संवेदन करता विस्मित।
रक्षा का एक वचन अनोखा,
करता इस बन्धन का श्रृंगार।
कच्ची डोर का पक्का रिश्ता,
राखी धागों का त्योहार।
राखी धागों का त्योहार।।