पेड़ बचाएँ, पेड़ लगायें
पेड़ बचाएँ, पेड़ लगायें
आओ मिलकर पेड़ बचाएं,
आओ मिलकर पेड़ लगायें
पेड़ बचाएँ, धरा बचाएँ,
बचाएँ दुनिया के कण-कण,
हो सचेत हर वन बचाएँ,
बचाएँ दुनिया के जीवनI
आओ मिलकर पेड़ बचाएं,
आओ मिलकर पेड़ लगायें,
पानी का तो स्त्रोत यही है,
यही है मिट्टी का उपवन,
पंचतत्व का सार यही है,
यहीं पनपता है जीवनI
आओ मिलकर पेड़ बचाएं,
आओ मिलकर पेड़ लगायें,
पेड़ बिना बंजर दुनिया,
इसके बिना खंडहर दुनिया,
हर जंतु का ग्रास यही है,
हर जंतु का श्वास यही हैI
आओ मिलकर पेड़ बचाएं,
आओ मिलकर पेड़ लगायें।