Unlock solutions to your love life challenges, from choosing the right partner to navigating deception and loneliness, with the book "Lust Love & Liberation ". Click here to get your copy!
Unlock solutions to your love life challenges, from choosing the right partner to navigating deception and loneliness, with the book "Lust Love & Liberation ". Click here to get your copy!

Ramanpreet -

Drama

5.0  

Ramanpreet -

Drama

नींदिया

नींदिया

1 min
82


आ जा औ नींंदिया आ जा

आ जा औ नींदिया आ जा

नन्ही नन्ही पलकों में समा जा 

मीठे मीठे सपनों को अँखियों में सजा जा

प्यारी सी मुस्कान कोमल होठों पे लहरा जा।


आ जा औ नींदिया आ जा

आ जा औ नींदिया आ जा


मैया की लोरी की पुकार सुन आ जा

बाबा कि दुलार भरी आगोश में सुला जा

मस्त मस्त पुरवाइयाँ के संग तू भी झुला जा

सुकून भरे पलों से ज़रा रुबरू करा जा।


आ जा औ नींदिया आ जा

आ जा औ नींदिया आ जा


दबे दबे पाँव में पायल छनकाती आ जा

मधुर मधुर सुर से ये नन्हा मन बहला जा

सौंधी सौंधी महकती सांसों में समा जा

भोली सी इस सूरत को और भी खिला जा।


आ जा ओ नींदिया आ जा

आ जा ओ नींदिया आ जा।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Drama